Punjab Verka Bharti 2026 - 172 पदों पर भर्ती, योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

Punjab Verka Bharti 2026

Punjab State Cooperative Milk Producers' Federation Ltd. (Verka) ने Deputy Manager के 172 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप MBA, B.Tech, CA, M.Sc या अन्य प्रोफेशनल डिग्री धारक हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन Milkfed के ऑफिशियल करियर पोर्टल पर शुरू होंगे। यहाँ आपको पूरी जानकारी हिंदी में मिलेगी।

Milkfed Verka Deputy Manager Recruitment 2026 - Overview

विभाग का नाम द पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (Verka)
पद का नाम डिप्टी मैनेजर (15 विभाग)
कुल पद 172 पद
नौकरी का स्थान पंजाब और पूरे भारत में स्थित ब्रांच ऑफिस
आवेदन का तरीका ऑनलाइन (Online)
आयु सीमा 18 से 45 वर्ष (01.07.2026 के अनुसार)
आवेदन शुल्क Rs. 1000/- (UR/BC/ESM/Sports)
Rs. 600/- (SC/EWS/PwD)
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा + अनुभव के अंक
ऑफिशियल वेबसाइट verka.coop/career

Milkfed Verka Deputy Manager शैक्षणिक योग्यता 2026 - पोस्ट वाइज विवरण

Milkfed Verka Deputy Manager भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास नीचे दी गई शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। सभी योग्यताएं किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से होनी चाहिए और 25.08.2026 से पहले प्राप्त की गई होनी चाहिए।

1. डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग) - मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में MBA या समकक्ष डिग्री।

2. डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस & अकाउंट्स) - CA / ICWA / ICFA की डिग्री। या CA Inter पास होने के साथ 4 साल का संबंधित अनुभव होना चाहिए।

3. डिप्टी मैनेजर (ह्यूमन रिसोर्स) - ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में MBA, या Law में ग्रेजुएट होने के साथ Personnel Management / IR में डिप्लोमा।

4. डिप्टी मैनेजर (परचेज / स्टोर) - मटेरियल मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन के साथ MBA, या Mechanical / Electrical / Production Engineering / Dairy Technology में B.Tech।

5. डिप्टी मैनेजर (प्रोक्योरमेंट) - मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Dairy Technology में B.Tech / M.Tech।

6. डिप्टी मैनेजर (एनिमल न्यूट्रिशन) - Animal Nutrition में M.Sc. / M.VSc की डिग्री।

7. डिप्टी मैनेजर (एनिमल हसबेंडरी) - मान्यता प्राप्त संस्थान से B.VSc & AH की डिग्री अनिवार्य है।

8. डिप्टी मैनेजर (प्रोडक्शन) - Dairy Technology में B.Tech / M.Tech की डिग्री।

9. डिप्टी मैनेजर (क्वालिटी एश्योरेंस) - Dairy Technology / Dairy Chemistry / Dairy Microbiology में B.Tech / M.Tech या Dairy Chemistry / Dairy Microbiology में Ph.D।

10. डिप्टी मैनेजर (इंजीनियरिंग) - Mechanical / Electrical / Instrumentation में B.Tech या Dairy Engineering में M.Tech।

11. डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) - Electrical में B.Tech की डिग्री।

12. डिप्टी मैनेजर (सिविल) - Civil Engineering में B.Tech की डिग्री।

13. डिप्टी मैनेजर (सिस्टम & MIS) - IT / Computer Sciences में B.Tech / M.Tech या MCA की डिग्री।

14. डिप्टी मैनेजर (सीड मल्टीप्लिकेशन) - मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Agronomy में M.Sc।

15. डिप्टी मैनेजर (SCDL) - Chemistry / Dairy Chemistry / Biochemistry में मास्टर डिग्री।

विशेष नोट: सभी पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा (Matric) में पंजाबी विषय पास होना अनिवार्य है। यह योग्यता ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि यानी 25.08.2026 तक पूरी होनी चाहिए, अन्यथा फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

Milkfed Verka Deputy Manager Vacancy 2026 - वर्ग-वार विवरण

कुल पद - 172

क्र.सं. पद का नाम पदों की संख्या आरक्षण विवरण
1 Deputy Manager (Marketing) 15 SC(M&B)-03, ESM SC(R&O)-01, BC as per backlog-01, BC-01, ESM as per backlog-01, ESM-01, PWD-01, UR-05, Sports-01
2 Deputy Manager (Finance & Accounts) 02 SC(M&B) as per backlog-02
3 Deputy Manager (Human Resources) 04 SC(R&O)-01, SC(M&B) as per backlog-01, BC-01, ESM-01
4 Deputy Manager (Purchase/Store) 07 SC(M&B) as per backlog-02, SC(R&O)-02, BC-01, PWD-01, EWS-01
5 Deputy Manager (Procurement) 07 SC(M&B) as per backlog-01, ESM SC(M&B)-01, SC(M&B)-02, BC-02, PWD as per backlog-01
6 Deputy Manager (Animal Nutrition) 08 SC(M&B)-01, SC(R&O)-01, BC-01, UR-04, ESM-01
7 Deputy Manager (Animal Husbandry) 18 SC(M&B) as per backlog-01, SC(M&B)-03, ESM SC(R&O)-01, BC as per backlog-01, BC-01, ESM-02, PWD-01, EWS-02, UR-05, Sports-01
8 Deputy Manager (Production) 53 ESM SC(M&B) as per backlog-01, Sports SC(M&B) as per backlog-01, Sports as per backlog-01, SC(M&B) as per backlog-01, SC(M&B)-09, SC(R&O)-01, ESM SC(R&O)-03, ESM BC-02, BC-05, ESM as per backlog-04, ESM-03, PWD as per backlog-02, PWD-02, EWS-06, FF-01, UR-11
9 Deputy Manager (Quality Assurance) 14 SC(M&B) as per backlog-01, SC(M&B)-01, ESM SC(M&B) as per backlog-01, ESM BC-01, BC as per backlog-02, ESM as per backlog-02, ESM-01, PWD as per backlog-01, EWS-03, Sports-01
10 Deputy Manager (Engineering) 17 SC(M&B)-03, ESM SC(R&O)-01, BC-02, BC as per backlog-01, ESM-01, PWD-01, EWS-01, UR-06, Sports-01
11 Deputy Manager (Electrical) 01 UR-01
12 Deputy Manager (Civil) 13 SC(M&B)-02, SC(R&O)-02, BC-01, ESM-02, PWD-01, EWS-01, UR-04
13 Deputy Manager (System & MIS) 08 SC(M&B)-02, BC-01, ESM as per backlog-01, ESM-01, PWD-01, UR-02
14 Deputy Manager (Seed multiplication) 02 SC(M&B)-01, UR-01
15 Deputy Manager (SCDL) 03 SC(M&B)-01, UR-02
संक्षिप्त रूपों का विवरण:
UR = अनारक्षित, SC = अनुसूचित जाति (M&B = माझी और भटिंडा / R&O = पंजाब का शेष भाग), BC = पिछड़ा वर्ग, PwD = दिव्यांग, ESM = पूर्व सैनिक, EWS = आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, FF = स्वतंत्रता सेनानी, Sports = खिलाड़ी कोटा

आयु सीमा 2026

Milkfed Verka Deputy Manager भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा तय कर दी गई है।

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, यानी उम्मीदवार की उम्र 01.07.2026 को 18 साल से कम और 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

आरक्षित वर्गों को आयु में छूट को लेकर फिलहाल ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को पंजाब सरकार के नियमों और आने वाले अपडेट का इंतजार करना होगा।

Milkfed Verka Deputy Manager Salary Structure 2026

  • Milkfed Verka में Deputy Manager के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सैलरी स्ट्रक्चर काफी आकर्षक रखा गया है।
  • शुरुआत में चयनित उम्मीदवारों को 2 साल के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इस प्रोबेशन के दौरान हर महीने Rs. 56,100/- का बेसिक वेतन दिया जाएगा, जो सभी वैधानिक कटौतियों के बाद मिलेगा। ध्यान रहे, इस प्रोबेशन पीरियड के वेतन में रेगुलर कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्ते शामिल नहीं होंगे, सिर्फ ट्रैवलिंग अलाउंस (TA) और मोबाइल अलाउंस दिया जाएगा।
  • 2 साल का प्रोबेशन सफलतापूर्वक पूरा होने और नौकरी रेगुलर होने के बाद उम्मीदवार को पद के निर्धारित रेगुलर पे-स्केल के साथ-साथ Milkfed के सर्विस नियमों के अनुसार सभी भत्ते - जैसे DA, HRA और अन्य सुविधाएं भी मिलने लगेंगी।

Milkfed Verka Deputy Manager Application Fee 2026

  • Milkfed Verka भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है और यह शुल्क Non-Refundable है।
  • General / BC / ESM / Sports और अन्य सामान्य वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस Rs. 1000/- रखी गई है।
  • वहीं SC, EWS और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस में छूट दी गई है, उनके लिए आवेदन शुल्क सिर्फ Rs. 600/- है।
  • फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से ही करना होगा और फाइनल फॉर्म सबमिट करने से पहले फीस जमा करना अनिवार्य है, बिना फीस के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
  • एक जरूरी बात - अगर कोई उम्मीदवार एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे हर पद के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा और हर फॉर्म के लिए अलग से फीस भी जमा करनी होगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

Milkfed Verka भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05 अगस्त 2026 से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन दोपहर 12 बजे के बाद से ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो जाएंगे।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 तय की गई है, आप रात 11:59 बजे तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

वहीं आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2026 है, फीस भी रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन जमा की जा सकेगी।

Milkfed Verka Deputy Manager Selection Process 2026

Milkfed Verka Deputy Manager भर्ती 2026 में चयन लिखित परीक्षा और कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी, जिसमें 5 अलग-अलग सेक्शन से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
  • फाइनल मेरिट 100 अंकों में से बनेगी। इसमें लिखित परीक्षा के अंकों को 80% वेटेज दिया जाएगा और बाकी अधिकतम 20 अंक आपके संबंधित कार्य अनुभव के लिए मिलेंगे। अनुभव के अंक ग्रेडेड स्केल पर दिए जाएंगे - हर 3 महीने के पूरे अनुभव पर 1 अंक मिलेगा, और 5 साल या उससे ज्यादा के अनुभव पर पूरे 20 अंक मिल जाएंगे।
  • क्वालिफाई करने के लिए Unreserved वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक और सभी आरक्षित वर्गों को 35% अंक लाना अनिवार्य है।
  • लिखित परीक्षा सिर्फ चंडीगढ़ में ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा, सिर्फ पंजाबी भाषा से जुड़े सवाल पंजाबी में पूछे जाएंगे।
  • अगर फाइनल स्कोर में दो उम्मीदवारों के बराबर अंक आते हैं, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।

Milkfed Verka Deputy Manager Exam Pattern 2026

कुल प्रश्न - 100 | कुल अंक - 100 | समय - 2 घंटे | नेगेटिव मार्किंग - 0.25

विषय / Component प्रश्नों की संख्या अंक
भाषा प्रवीणता (पंजाबी 10 + अंग्रेजी 10) 20 20
सामान्य ज्ञान (पंजाब का इतिहास & संस्कृति, करेंट अफेयर्स) 10 10
प्रैक्टिकल कंप्यूटर प्रवीणता 10 10
मानसिक योग्यता / तार्किक योग्यता / अंकगणित 10 10
पद के अनुसार निर्धारित योग्यता के आधार पर 50 50
कुल योग 100 100

आवेदन कैसे करें?

  • Milkfed Verka Deputy Manager भर्ती 2026 के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही करना होगा।
  • सबसे पहले आपको Milkfed की ऑफिशियल वेबसाइट verka.coop/career/ पर जाना होगा। वहां जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें, जिसके बाद आपको लॉगिन ID और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • अब उसी लॉगिन ID से लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यान से और सही जानकारी के साथ भरें। फॉर्म भरते समय अपनी स्कैन की हुई पासपोर्ट साइज फोटो, जिसमें आपका 80% चेहरा साफ दिख रहा हो, और सफेद कागज पर किए हुए हस्ताक्षर को अपलोड करना होगा।
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करें। फीस जमा करने से पहले एक बार अपने भरे हुए फॉर्म का प्रीव्यू जरूर देख लें ताकि कोई गलती न रह जाए।
  • सब कुछ सही होने पर फाइनल सबमिट कर दें, ध्यान रहे फाइनल सबमिशन के बाद आप फॉर्म में कोई भी बदलाव नहीं कर पाएंगे। फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें, जो काउंसलिंग / डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय काम आएगा। हार्ड कॉपी को कहीं भी भेजने की जरूरत नहीं है।
🔗 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) Apply Here
अधिसूचना लिंक (Notification Link) View PDF
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) Visit Site

Punjab Verka Bharti 2026 - FAQ

Q1. Milkfed Verka Deputy Manager भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans. Punjab State Cooperative Milk Producers' Federation (Verka) ने Deputy Manager के कुल 172 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें सबसे ज्यादा 53 पद Production विभाग के लिए हैं।

Q2. Milkfed Verka Deputy Manager के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans. पोस्ट के अनुसार योग्यता अलग-अलग है - Marketing के लिए MBA Marketing, Finance के लिए CA/ICWA, HR के लिए MBA HR, Engineering के लिए B.Tech, Animal Husbandry के लिए B.VSc & AH, Production के लिए B.Tech/M.Tech Dairy Technology आदि। साथ ही सभी पदों के लिए 10वीं में पंजाबी पास होना अनिवार्य है।

Q3. Milkfed Verka Deputy Manager की सैलरी कितनी है?

Ans. चयनित उम्मीदवारों को 2 साल के प्रोबेशन पीरियड में 56,100/- रुपये प्रति माह बेसिक वेतन मिलेगा। प्रोबेशन पूरा होने के बाद रेगुलर पे-स्केल के साथ DA, HRA और सभी भत्ते मिलेंगे।

Q4. Milkfed Verka भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन लिखित परीक्षा (100 अंक) और कार्य अनुभव (20 अंक) के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी जिसमें 100 MCQ पूछे जाएंगे और 0.25 की नेगेटिव मार्किंग होगी। फाइनल मेरिट में लिखित परीक्षा को 80% वेटेज मिलेगा।

Q5. Milkfed Verka Deputy Manager के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 05 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) है, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2026 है।
और नया पुराने