Punjab and Sind Bank Officer Bharti 2026 - 1000 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Punjab and Sind Bank Officer Bharti 2026

अगर आप बैंक में Officer बनना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Punjab and Sind Bank ने Local Bank Officer (LBO) Recruitment 2026 के तहत 1000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह मौका खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो बैंकिंग सेक्टर में स्थायी और सम्मानजनक नौकरी पाना चाहते हैं।

इस आर्टिकल में आपको भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलेगी – जैसे योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन करने का तरीका।

महत्वपूर्ण जानकारी (Important Details)

विवरण जानकारी
बैंक का नाम Punjab and Sind Bank
पद का नाम Local Bank Officer (LBO)
कुल पद 1000
आवेदन मोड ऑनलाइन
जॉब लोकेशन पूरे भारत में

रिक्ति विवरण (Vacancy Details)

राज्य का नाम पदों की संख्या
छत्तीसगढ़80
गुजरात125
हिमाचल प्रदेश20
झारखंड10
कर्नाटक60
केरल10
मध्य प्रदेश60
महाराष्ट्र60
ओडिशा80
तमिलनाडु65
तेलंगाना30
उत्तर प्रदेश200
अरुणाचल प्रदेश15
असम50
नागालैंड5
पश्चिम बंगाल30
पंजाब100

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री + किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (Scheduled Commercial Bank) या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (Regional Rural Bank) में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 18 माह का पोस्ट-बेसिक योग्यता के बाद का शाखा अनुभव।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए: ₹100 + लागू कर (Taxes) + पेमेंट गेटवे शुल्क

सामान्य (General), EWS एवं OBC उम्मीदवारों के लिए: ₹850 + लागू कर (Taxes) + पेमेंट गेटवे शुल्क

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु सीमा: 20 वर्ष

अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष

उम्मीदवार का जन्म 02.03.1996 से पहले और 01.03.2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

आयु में छूट नियमों के अनुसार लागू होगी।

वेतनमान (Scale of Pay)

अधिकारी – JMGS I: वेतनमान ₹48,480-2000/7-62,480-2340/2-67,160-2680/7-85,920

जॉइनिंग के समय 3 वेतन वृद्धि (increments) प्रदान की जाएंगी + महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA)/लीज आवास, सिटी कंपेंसटरी भत्ता (CCA), चिकित्सा सुविधा, एलटीसी आदि नियमों के अनुसार देय होंगे।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

लिखित परीक्षा (Written Test)
स्क्रीनिंग (Screening)
व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview)
स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (Local Language Proficiency Test)
अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)

ऑनलाइन लिखित परीक्षा पैटर्न (Written Test Pattern):

अंग्रेजी भाषा: 30 प्रश्न, 30 अंक, 30 मिनट
बैंकिंग ज्ञान: 40 प्रश्न, 40 अंक, 40 मिनट
सामान्य जागरूकता/अर्थव्यवस्था: 30 प्रश्न, 30 अंक, 30 मिनट
कंप्यूटर एप्टीट्यूड: 20 प्रश्न, 20 अंक, 20 मिनट

कुल: 120 प्रश्न, 120 अंक, 120 मिनट

न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक:

सामान्य/ईडब्ल्यूएस (UR/EWS): 40%
आरक्षित वर्ग: 35%

अंतिम चयन लिखित परीक्षा (70%) + व्यक्तिगत साक्षात्कार (30%) + स्थानीय भाषा दक्षता (अनिवार्य) के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।

Step 1: punjabandsind.bank.in वेबसाइट पर जाएं → Recruitment सेक्शन खोलें → संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

Step 2: वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।

Step 3: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान (Thumb Impression), हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

Step 4: आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

Step 5: फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 30-03-2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 31-03-2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20-04-2026

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Important Links
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) Apply Here
अधिसूचना लिंक (Notification Link) View PDF
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) Visit Site