SECL Recruitment 2026 - 1055 पदों पर भर्ती, Mining Sirdar, Assistant Foreman, Surveyor के लिए करें आवेदन

SECL Recruitment 2026

SECL Recruitment 2026 - अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और कोल इंडिया सेक्टर में काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। South Eastern Coalfields Limited (SECL) ने वर्ष 2026 के लिए 1055 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत Mining Sirdar, Assistant Foreman और Surveyor जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इस लेख में हम आपको SECL Recruitment 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे जैसे – योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां।

महत्वपूर्ण जानकारी (Important Details)

विवरण जानकारी
संस्था का नाम South Eastern Coalfields Limited (SECL)
पोस्ट का नाम Mining Sirdar, Assistant Foreman, Surveyor
कुल पद 1055
आवेदन मोड ऑनलाइन
नौकरी का स्थान भारत
आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in

रिक्ति विवरण (Vacancy Details)

पद का नाम पदों की संख्या
Mining Sirdar T&S Grade-C 577
Dy. Surveyor T&S Grade-C (Mining) 43
Assistant Foreman (Electrical) Grade C 435
कुल पद (Grand Total) 1,055

शैक्षणिक योग्यता (Qualification)

Mining Sirdar (माइनिंग सिरदार)

10वीं पास / माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा / माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री + वैध माइनिंग सिरदारशिप प्रमाणपत्र (अनरिस्ट्रिक्टेड) + वैध गैस टेस्टिंग प्रमाणपत्र + वैध फर्स्ट एड प्रमाणपत्र।

Dy. Surveyor (डिप्टी सर्वेयर)

10वीं पास / माइनिंग या माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा + सर्वेयर कॉम्पिटेंसी प्रमाणपत्र (अनरिस्ट्रिक्टेड)।

Assistant Foreman (Electrical) (असिस्टेंट फोरमैन - इलेक्ट्रिकल)

10वीं पास + किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 3 वर्ष का डिप्लोमा।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

अनारक्षित (UR) / OBC (क्रीमी लेयर एवं नॉन-क्रीमी लेयर) / EWS उम्मीदवारों के लिए: ₹1000/- + GST ₹180/- = ₹1180/-

SC / ST / ESM / PwBD / विभागीय / महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं (Nil)

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 30 वर्ष

आयु में छूट: नियमानुसार लागू होगी।

वेतन (Remuneration)

मूल वेतन (Basic Pay): ₹47,330.25 प्रति माह इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), अटेंडेंस बोनस, स्पेशल अलाउंस, HRA, ट्रांसपोर्ट सब्सिडी आदि सुविधाएं NCWA नियमों के अनुसार प्रदान की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।

CBT परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern)

परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होगी।

प्रश्न पत्र द्विभाषी (English/Hindi) होगा।

यदि हिंदी में कोई त्रुटि होती है, तो अंग्रेजी संस्करण मान्य होगा।

परीक्षा के सेक्शन:

Section A (टेक्निकल):

संबंधित विषय (Discipline) से 80 प्रश्न

Section B (जनरल)

जनरल अवेयरनेस / एप्टीट्यूड / CIL-SECL से संबंधित 20 प्रश्न

कुल प्रश्न: 100

प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक

नेगेटिव मार्किंग: नहीं

अनुत्तरित प्रश्न: 0 अंक

न्यूनतम योग्यता अंक (Qualifying Marks)

General / EWS: 45 अंक

OBC (NCL) / ESM: 40 अंक

SC / ST: 35 अंक

रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

CBT का रिजल्ट SECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।

टाई होने पर मेरिट निर्धारण

यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो:

उम्र (DOB) – अधिक आयु वाले को प्राथमिकता

स्टैच्यूटरी सर्टिफिकेट की जारी तिथि

नाम के अल्फाबेटिकल क्रम

फिर भी टाई होने पर सेलेक्शन कमेटी निर्णय लेगी

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Scrutiny/Verification)

केवल कट-ऑफ से अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा

सभी ओरिजिनल दस्तावेज़ लेकर उपस्थित होना अनिवार्य

समय पर उपस्थित न होने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी

फाइनल चयन (Final Selection)

अंतिम मेरिट CBT के अंकों के आधार पर बनेगी

चयनित उम्मीदवारों को प्रोविजनल अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा

आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

SECL भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

सबसे पहले SECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://secl-cil.in/

Career → Employment Notification for Direct Recruitment of various Statutory posts → Apply Online पर क्लिक करें।

नोटिफिकेशन हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है, आप अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुन सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Upload)

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:

हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (3 सप्ताह से पुरानी नहीं) – jpg/jpeg

हस्ताक्षर (Signature) – काले पेन से – jpg/jpeg

शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं / डिग्री / डिप्लोमा) – jpg/jpeg/PDF

Assistant Foreman (Electrical) के लिए:

10वीं + इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा

जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC-NCL) / EWS के लिए आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Ex-Servicemen प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Mining Sirdar/Surveyor Competency Certificate

Mining Sirdar के लिए: Gas Testing & First Aid Certificate

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्टर करें:

(पोस्ट, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी)

रजिस्ट्रेशन के बाद आपको User ID और Password मोबाइल व ईमेल पर मिलेगा।

User ID और Password से लॉगिन करें।

फॉर्म भरना

Application Form खोलें और सभी जरूरी जानकारी भरें।

सभी दस्तावेज़, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

फॉर्म का Preview चेक करें और गलती होने पर सुधार करें।

फीस भुगतान

Submit करने के बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करें:

Debit Card

Credit Card

Net Banking

अंतिम स्टेप आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें भविष्य के लिए।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे से)

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक)

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Important Links
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) Apply Here
अधिसूचना लिंक (Notification Link) View PDF
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) Visit Site

 SECL Recruitment 2026 - FAQ

Q1. SECL Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans. इस भर्ती में कुल 1055 पद शामिल हैं, जिनमें Mining Sirdar, Assistant Foreman और Surveyor के पद शामिल हैं।

Q2. SECL भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?

Ans. ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे) से शुरू होंगे।

Q3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans.उम्मीदवार 14 मई 2026 (रात 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q4. SECL भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans. चयन केवल Computer Based Test (CBT) के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

Q5. SECL भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

Ans. UR / OBC / EWS: ₹1180 (₹1000 + GST)

SC / ST / महिला / PwBD: कोई शुल्क नहीं
और नया पुराने