NTPC Green Energy Recruitment 2026 – अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और ऊर्जा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर आया है। NTPC Green Energy Limited ने वर्ष 2026 के लिए Deputy General Manager और Assistant Manager पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 46 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी (Important Details)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संस्था का नाम | NTPC Green Energy Limited |
| पोस्ट का नाम | Deputy General Manager, Assistant Manager |
| कुल पद | 46 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| नौकरी स्थान | पूरे भारत में |
| कैटेगरी | सरकारी नौकरी |
रिक्ति विवरण (Vacancy Details)
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| Deputy General Manager - RE | 14 |
| Deputy General Manager - Finance | 02 |
| Assistant Manager - RE | 28 |
| Assistant Manager - Finance | 02 |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen (XSM) एवं महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क)
General / EWS / OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: ₹500/- आवेदन शुल्क देना होगा
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking) से किया जा सकता है।
आयु सीमा (Age Limit)
Deputy General Manager के लिए अधिकतम आयु: 44 वर्ष
Assistant Manager के लिए अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आयु में छूट (Age Relaxation)
SC / ST उम्मीदवारों के लिए: 5 वर्ष की छूट
OBC उम्मीदवारों के लिए: 3 वर्ष की छूट
PwBD (Divyang) उम्मीदवारों के लिए: 10 वर्ष की छूट
Ex-Servicemen (भूतपूर्व सैनिक): सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी
आयु की गणना और अन्य शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होंगी।
शैक्षणिक योग्यता (Qualification)
Deputy General Manager – RE
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री (B.E / B.Tech) होनी चाहिए।
मान्य ब्रांच: Electrical / Electrical & Electronics / Electrical, Instrumentation & Control / Civil / Mechanical / Electronics / Electronics & Telecommunications / Electronics & Communication
न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं।
Deputy General Manager – Finance
उम्मीदवार Chartered Accountant (CA) या Cost & Management Accountant (CMA) होना चाहिए, जो भारत की संबंधित वैधानिक संस्था से मान्यता प्राप्त हो।
Assistant Manager – RE
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री (B.E / B.Tech) होनी चाहिए। मान्य ब्रांच: Electrical / Electrical & Electronics / Electrical, Instrumentation & Control / Civil / Mechanical / Electronics / Electronics & Telecommunications / Electronics & Communication
न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं।
Assistant Manager – Finance
उम्मीदवार Chartered Accountant (CA) या Cost & Management Accountant (CMA) होना चाहिए, जो भारत की मान्यता प्राप्त संस्था से प्रमाणित हो।
वेतनमान (Pay Scale)
Deputy General Manager (DGM)
E6 / IDA पे स्केल के अनुसार ₹90,000 से ₹2,40,000 प्रति माह
Assistant Manager (AM)
E2 / IDA पे स्केल के अनुसार ₹50,000 से ₹1,60,000 प्रति माह
इसके अलावा उम्मीदवारों को कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों की संख्या को सीमित करने के लिए, आवश्यकता पड़ने पर प्रबंधन बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया (Multi-Stage Selection Process) अपना सकता है।
इसमें निम्न चरण शामिल हो सकते हैं:
आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग / स्क्रीनिंग (योग्यता, प्रतिशत अंक, अनुभव आदि के आधार पर)
लिखित परीक्षा (Written Test)
ग्रुप डिस्कशन (Group Discussion)
इंटरव्यू (Interview)
चयन प्रक्रिया उपरोक्त सभी चरणों के संयोजन (Combination) के रूप में भी हो सकती है।
इसके अलावा, आवश्यकता अनुसार प्रबंधन न्यूनतम पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) को बढ़ाने का अधिकार भी रखता है।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
आवेदन मोड: केवल ऑनलाइन
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन का उपयोग करना होगा। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवेदन करने के स्टेप्स
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ngel.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर Careers सेक्शन में क्लिक करें।
वहां Advt. No. 01/26 का विस्तृत नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें (योग्यता, अनुभव, वेतन आदि की जानकारी देखें)।
अब खुद को रजिस्टर करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
सभी जानकारी चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15-04-2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 05-05-2026
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Important Links
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)
Apply Here
अधिसूचना लिंक (Notification Link)
View PDF
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)
Visit Site
NTPC Green Energy Recruitment 2026 – FAQ
Q1. NTPC Green Energy Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
Ans.आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 05 मई 2026 है।
Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
Ans.इस भर्ती के तहत कुल 46 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें Deputy General Manager और Assistant Manager शामिल हैं।
Q3. आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Ans. Engineering पदों के लिए B.E / B.Tech (कम से कम 60% अंक) Finance पदों के लिए CA या CMA होना आवश्यक है
Q4. क्या सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क देना जरूरी है?
Ans.नहीं, SC/ST/PwBD/महिला और Ex-Servicemen उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है।
General/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए ₹500 शुल्क निर्धारित है।
Q5. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
Ans. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग भी की जाएगी।
