NHPC Apprentice Recruitment 2026 – 182 पदों पर भर्ती | Graduate, Diploma & ITI उम्मीदवार करें आवेदन

NHPC Apprentice Recruitment 2026

NHPC Apprentice Recruitment 2026 – अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और Apprentice के रूप में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। National Hydroelectric Power Corporation (NHPC) ने वर्ष 2026 के लिए 182 Apprentice पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस भर्ती के तहत Graduate, Diploma और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको NHPC Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे – महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि विस्तार से बताएंगे।

महत्वपूर्ण जानकारी (Important Details)

विवरण जानकारी
संस्था का नाम National Hydroelectric Power Corporation (NHPC)
पोस्ट का नाम Apprentice
कुल पद 182
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
जॉब लोकेशन पूरे भारत में
श्रेणी सरकारी नौकरी

रिक्ति विवरण (Vacancy Details)

क्रम संख्या स्थान / प्रोजेक्ट ट्रेड पद का नाम रिक्तियां
1धौलीगंगा पावर स्टेशन (उत्तराखंड)ग्रेजुएटफाइनेंस एग्जीक्यूटिव1
डिप्लोमासिविल4
इलेक्ट्रिकल3
फार्मेसी1
एक्स-रे1
आईटीआईइलेक्ट्रीशियन3
प्लंबर1
फिटर1
वेल्डर1
कुल - धौलीगंगा16
2तीस्ता VI हाइड्रो प्रोजेक्ट (सिक्किम)ग्रेजुएटएचआर एग्जीक्यूटिव2
पीआर एग्जीक्यूटिव1
राजभाषा सहायक1
फाइनेंस एग्जीक्यूटिव1
कंप्यूटर साइंस1
E&C1
मैकेनिकल1
डिप्लोमासिविल3
इलेक्ट्रिकल1
मैकेनिकल1
आईटीआईकंप्यूटर ऑपरेटर2
प्लंबर1
फिटर1
कुल - तीस्ता VI17
3उरी पावर स्टेशन (जम्मू-कश्मीर)ग्रेजुएटइलेक्ट्रिकल2
सिविल1
मैकेनिकल1
फिजियोथेरेपी सहायक1
आईटीआईइलेक्ट्रीशियन15
प्लंबर4
कंप्यूटर ऑपरेटर1
मशिनिस्ट3
वेल्डर3
कुल - उरी31
4सेवा II पावर स्टेशन (जम्मू-कश्मीर)डिप्लोमासिविल1
इलेक्ट्रिकल1
मैकेनिकल1
आईटीआईइलेक्ट्रीशियन7
प्लंबर2
कारपेंटर1
कुल - सेवा II13
5किशनगंगा पावर स्टेशन (जम्मू-कश्मीर)ग्रेजुएटमैकेनिकल1
इलेक्ट्रिकल1
डिप्लोमानर्सिंग5
फार्मेसी2
आईटीआईइलेक्ट्रीशियन2
कंप्यूटर ऑपरेटर4
कुल - किशनगंगा15
6चAMERA-II पावर स्टेशन (हिमाचल प्रदेश)ग्रेजुएटनर्सिंग सहायक2
आईटीआईइलेक्ट्रीशियन4
प्लंबर1
फिटर1
वेल्डर1
कंप्यूटर ऑपरेटर15
कुल - चAMERA-II24
7पार्वती-II हाइड्रो प्रोजेक्ट (हिमाचल प्रदेश)डिप्लोमाGNM / नर्सिंग2
आईटीआईइलेक्ट्रीशियन8
प्लंबर2
फिटर2
मशिनिस्ट2
कंप्यूटर ऑपरेटर12
कुल - पार्वती-II28
8सुबनसिरी लोअर हाइड्रो प्रोजेक्ट (अरुणाचल प्रदेश)डिप्लोमासिविल3
इलेक्ट्रिकल8
मैकेनिकल3
E&C2
आईटीआईइलेक्ट्रीशियन7
प्लंबर3
फिटर2
वेल्डर2
कारपेंटर2
कुल - सुबनसिरी32
9रीजनल ऑफिस जम्मूग्रेजुएटएचआर एग्जीक्यूटिव1
कंप्यूटर साइंस2
सुपरवाइजर (एचआर)3
कुल - जम्मू ऑफिस6
कुल पद (Grand Total) 182

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य (General) ₹0/-
ओबीसी (OBC) ₹0/-
ईडब्ल्यूएस (EWS) ₹0/-
एससी / एसटी (SC / ST) ₹0/-
पीडब्ल्यूडी (PWD) ₹0/-

👉 नोट: इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों (SC/ST/OBC आदि) को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आरक्षण (Reservation)

इस भर्ती में आरक्षण Apprentice Act 1961 के अनुसार लागू किया जाएगा।

जो उम्मीदवार आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित सरकारी प्रारूप में वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, जो सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।

यदि कोई उम्मीदवार आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसे सामान्य वर्ग (General Category) के अंतर्गत माना जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता एवं स्टाइपेंड (Qualification & Stipend)

इस भर्ती में विभिन्न ट्रेड के अनुसार योग्यता और मासिक स्टाइपेंड निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है:

Graduate Apprentice (Civil/Electrical/Mechanical/E&C/CS): संबंधित ब्रांच में B.E./B.Tech./B.Sc. (Engg.) — ₹15,000 प्रति माह

HR Executive: MBA/PGDM (HR/PM&IR/HRM/MSW) — ₹15,000 प्रति माह

Finance Executive: B.Com — ₹15,000 प्रति माह

PR Executive: मास कम्युनिकेशन/जर्नलिज्म में स्नातक — ₹15,000 प्रति माह

Rajbhasha Assistant: M.A. (Hindi) with English या M.A. (English) with Hindi — ₹15,000 प्रति माह

Nursing Assistant: B.Sc Nursing — ₹15,000 प्रति माह

Physiotherapy Assistant: Bachelor of Physiotherapy (BPT) — ₹15,000 प्रति माह

Supervisor (HR): BBA — ₹13,500 प्रति माह

Diploma Apprentice (Civil/Electrical/Mechanical/E&C/Nursing/GNM/Pharmacy/X-Ray): संबंधित विषय में डिप्लोमा — ₹13,500 प्रति माह

ITI Trades (Electrician, Plumber, Fitter, Machinist, Welder, Carpenter, Computer Operator): संबंधित ट्रेड में ITI — ₹12,000 प्रति माह

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट (Merit List) के आधार पर किया जाएगा, जो उनकी शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

मेरिट तैयार करने का आधार

Graduate Apprentice के लिए:

10वीं कक्षा: 20%

12वीं / डिप्लोमा (जो अधिक हो): 20%

इंजीनियरिंग / ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन: 60%

कुल: 100%

Diploma Technician के लिए:

10वीं कक्षा: 30%

डिप्लोमा (Engineering): 70%

कुल: 100%

ITI Technician के लिए:

10वीं कक्षा: 30%

संबंधित ट्रेड में ITI: 70%

कुल: 100%

चयन में प्राथमिकता (Preference in Selection)

मेरिट के आधार पर चयन करते समय उम्मीदवारों को निम्न प्राथमिकता दी जाएगी:

संबंधित प्रोजेक्ट/पावर स्टेशन से प्रभावित परिवार (Project Affected Families) के उम्मीदवार

उस जिले के उम्मीदवार जहाँ प्रोजेक्ट स्थित है

उस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश (State/UT) के उम्मीदवार जहाँ प्रोजेक्ट स्थित है

अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवार (मेरिट के आधार पर)

आवेदन प्रक्रिया (Step by Step)

Step 1: NAPS/NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन ITI उम्मीदवार NAPS पोर्टल पर रजिस्टर करें

Graduate/Diploma उम्मीदवार NATS पोर्टल पर रजिस्टर करें अपनी प्रोफाइल पूरी भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

Step 2: Enrolment Number नोट करें रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको Enrolment Number मिलेगा इसे ध्यान से नोट कर लें (आवेदन के समय जरूरी होगा)

Step 3: NHPC वेबसाइट पर जाएं NHPC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें “Career” सेक्शन में जाएं “Engagement of Apprentice” पर क्लिक करें “Apply Now” पर क्लिक करें

Step 4: आवेदन फॉर्म भरें ट्रेड (Trade) चुनें

पर्सनल डिटेल्स भरें

शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें

कैटेगरी चुनें

NAPS/NATS Enrolment Number भरें

Step 5: दस्तावेज अपलोड करें

NAPS/NATS रजिस्ट्रेशन फॉर्म

10वीं की मार्कशीट

ITI / Diploma / Degree मार्कशीट

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

पासपोर्ट साइज फोटो

सिग्नेचर

Step 6: फाइनल सबमिट करें सभी जानकारी चेक करें फॉर्म सबमिट करें अंतिम तिथि: 06 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

Step 7: प्रिंट आउट लें आवेदन फॉर्म का प्रिंट/पीडीएफ सेव करके रख लें

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल 2026 (सुबह 11:00 बजे)

आवेदन की अंतिम तिथि: 06 मई 2026 (शाम 5:00 बजे)

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Important Links
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) Apply Here
अधिसूचना लिंक (Notification Link) View PDF
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) Visit Site

NHPC Apprentice Recruitment 2026 FAQ 

Q1. NHPC Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू और कब तक है?

Ans.आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 (11:00 AM) से शुरू हो चुकी है और 06 मई 2026 (5:00 PM) तक चलेगी।

Q2. क्या इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क देना होगा?

Ans.नहीं, इस भर्ती के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹0/- (निःशुल्क) रखा गया है।

Q3. NHPC Apprentice भर्ती में चयन कैसे होगा?

Ans,चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट (शैक्षणिक अंकों) के आधार पर किया जाएगा।

कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

Q4. आवेदन करने के लिए क्या NAPS/NATS रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

Ans.हाँ, आवेदन से पहले:

ITI उम्मीदवारों को NAPS पोर्टल पर

Graduate/Diploma उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर

रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

Q5. NHPC Apprentice में स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

Ans.स्टाइपेंड ट्रेड के अनुसार अलग-अलग है:

Graduate Apprentice: ₹15,000 प्रति माह

Diploma Apprentice: ₹13,500 प्रति माह

ITI Apprentice: ₹12,000 प्रति माह
और नया पुराने