HPPSC SET Recruitment 2026 – Apply Online for Assistant Professor | योग्यता, शुल्क, सिलेबस, चयन प्रक्रिया

HPPSC SET Recruitment 2026

HPPSC SET Recruitment 2026  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (Himachal Pradesh Public Service Commission – HPPSC) ने वर्ष 2026 में State Eligibility Test (SET) के माध्यम से Assistant Professor पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में अध्यापन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। जो उम्मीदवार HPPSC SET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे हिमाचल प्रदेश के सरकारी एवं सहायता प्राप्त कॉलेजों में Assistant Professor पद हेतु पात्र माने जाएंगे।

भर्ती का विवरण

भर्ती संस्था हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)
परीक्षा का नाम State Eligibility Test (SET) 2026
पद का नाम Assistant Professor
आवेदन मोड ऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन शुरू 03/01/2026
आवेदन की अंतिम तिथि 30/01/2026
परीक्षा तिथि बाद में घोषित
आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in

HPPSC SET 2026 Subject List (विषयों की सूची)

S.No Subject Name
1Chemical Sciences
2English
3Life Sciences
4Commerce
5Economics
6Geography
7Hindi
8History
9Mathematical Sciences
10Music
11Physical Sciences
12Physical Education
13Sociology
14Sanskrit
15Political Science
16Public Administration
17Computer Science and Applications
18Tourism Administration and Management
19Mass Communication and Journalism
20Psychology
21Education
22Environment Sciences
Total Subjects: 22

महत्वपूर्ण सूचना (Note – HPPSC SET 2026)

HPPSC SET-2026 परीक्षा केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। किसी भी प्रकार का ऑनलाइन/CBT मोड नहीं होगा।

यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिनमें प्रमुख केंद्र हैं –
शिमला, सोलन, मंडी, कांगड़ा (धर्मशाला), बिलासपुर, हमीरपुर, नाहन, ऊना, कुल्लू एवं चंबा।

HPPSC SET एक UGC (University Grants Commission) से मान्यता प्राप्त पात्रता परीक्षा है।

इस परीक्षा का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में Assistant Professor पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित करना है।

जो उम्मीदवार HPPSC SET-2026 उत्तीर्ण करेंगे, वे राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में सहायक प्राध्यापक पद हेतु आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे।

HPPSC SET 2026 पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

HPPSC SET 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्न शैक्षणिक योग्यता एवं अंकों की शर्तें पूरी करनी होंगी:

General / Unreserved / General-EWS वर्ग के उम्मीदवारों के पास Master’s Degree में कम से कम 55% अंक होने चाहिए (बिना राउंडिंग ऑफ)।

हिमाचल प्रदेश के SC / ST / OBC (Non-Creamy Layer) / PWD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 50% निर्धारित किए गए हैं (बिना राउंडिंग ऑफ)।

उम्मीदवार की Master’s Degree UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से होनी चाहिए, जो निम्न विषय क्षेत्रों में हो:

Humanities (भाषाओं सहित)

Social Sciences

Computer Science & Applications

प्रोविजनल आवेदन (Provisional Eligibility)

वे उम्मीदवार जो अभी Master’s Degree कर रहे हैं या जिनका परिणाम घोषित नहीं हुआ है, वे प्रोविजनल रूप से आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे उम्मीदवारों को SET परिणाम की तिथि से दो वर्ष के भीतर आवश्यक अंकों के साथ अपनी PG Degree परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

Ph.D. धारकों को छूट

जिन उम्मीदवारों की Master’s Degree परीक्षा 19 सितम्बर 1991 तक पूरी हो चुकी है और वे Ph.D. धारक हैं, उन्हें कुल अंकों में 5% की छूट दी जाएगी
(अर्थात 55% से घटाकर 50%)।

आवश्यक शर्तें (Essential Requirements)

उम्मीदवार को उसी विषय में SET परीक्षा देनी होगी, जिसमें उसने Post Graduation की हो।

यदि उम्मीदवार का PG विषय HPPSC SET Subject List में शामिल नहीं है, तो वह UGC-NET / Joint CSIR-UGC Test में उपस्थित हो सकता है।

जो उम्मीदवार अपने Master’s Degree विषय से अलग विषय में SET पास करते हैं, उन्हें अयोग्य (Not Eligible) माना जाएगा।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका जाति प्रमाण पत्र पैतृक वंश (Parental Lineage) पर आधारित हो और सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।

वांछनीय योग्यताएँ (Desirable Conditions)

जिन उम्मीदवारों के पास किसी भारतीय या विदेशी विश्वविद्यालय से Post-Graduate Diploma / Certificate है, उन्हें अपनी डिग्री की Master’s Degree के समकक्षता (Equivalence)
Association of Indian Universities (AIU), नई दिल्ली से सत्यापित करानी चाहिए।

जो उम्मीदवार पहले से सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कार्यालय/विभागाध्यक्ष को लिखित रूप में सूचित करना होगा कि उन्होंने HPPSC SET 2026 के लिए आवेदन किया है।
HPPSC SET 2026 के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

General Category के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: ₹ 1,150/-

Gen-EWS / OBC (Non-Creamy Layer) of Himachal Pradesh उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: ₹ 600/-

SC of HP / ST of HP / BPL (General BPL / SC BPL / ST BPL) of HP /
PWD (General PWD / SC PWD / ST PWD / OBC PWD) of HP / EWS BPL of HP उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: ₹ 325/-

भुगतान का माध्यम (Payment Mode)

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।

उम्मीदवार Debit Card / Credit Card / Internet Banking के माध्यम से
e-Payment Gateway का उपयोग कर शुल्क जमा कर सकते हैं।

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पहले या उसी दिन तक करना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

HPPSC SET 2026 के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। अर्थात कोई भी उम्मीदवार, चाहे उसकी उम्र कुछ भी हो, इस पात्रता परीक्षा में शामिल हो सकता है।

अभ्यर्थी SET परीक्षा में कितनी भी बार (any number of times) सम्मिलित हो सकते हैं। प्रयासों (Attempts) की संख्या पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है।

यह नियम उन सभी उम्मीदवारों के लिए लाभदायक है जो किसी कारणवश पहले SET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे या जो अधिक आयु के कारण अन्य परीक्षाओं में आवेदन नहीं कर सकते।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

HPPSC SET 2026 Exam Pattern & Selection Details
परीक्षा संरचना परीक्षा दो पेपरों में दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी
Paper–I (General Awareness)
अंक 100
प्रश्नों की संख्या 50 (Objective Type – MCQ)
समय अवधि 01 घंटा
विषयवस्तु Teaching/Research Aptitude, Reasoning Ability, Comprehension, Divergent Thinking एवं General Awareness
Paper–II (Concerned Subject)
अंक 200
प्रश्नों की संख्या 100 (Objective Type – MCQ)
समय अवधि 02 घंटे
विषयवस्तु उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित प्रश्न, पूरे सिलेबस को कवर करते हुए
Marking Scheme
प्रत्येक प्रश्न के अंक 2 अंक
सही उत्तर 2 अंक
गलत उत्तर कोई नकारात्मक अंक नहीं
अनुत्तरित प्रश्न 0 अंक
ड्रॉप किए गए प्रश्न सभी उम्मीदवारों को 2 अंक
Qualifying Criteria
कुल क्वालिफाई उम्मीदवार दोनों पेपरों में शामिल शीर्ष 6% उम्मीदवार
General Category कम से कम 40% कुल अंक
Reserved Categories कम से कम 35% कुल अंक
Tie स्थिति अंतिम कट-ऑफ पर समान अंक पाने वाले सभी उम्मीदवार क्वालिफाई माने जाएंगे
अनिवार्य शर्त उम्मीदवार को दोनों पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य है
Answer Key & Objection Process
Provisional Answer Key वेबसाइट पर आपत्तियों हेतु प्रदर्शित की जाएगी
आपत्ति शुल्क ₹100/- प्रति प्रश्न (ऑनलाइन)
आपत्ति की समय सीमा 5 दिनों के भीतर
अंतिम परिणाम संशोधित Answer Key के आधार पर तैयार किया जाएगा

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply Online)

उम्मीदवार HPPSC SET 2026 के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc

होम पेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

One Time Registration System (OTRS) पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और प्रोफाइल बनाएं।

लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर उपलब्ध विज्ञापनों (Advertisements) की सूची दिखाई देगी।

State Eligibility Test (SET) के लिए संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें और आवेदन करें।

आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
(स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि)।

आवेदन शुल्क का भुगतान
Debit Card / Credit Card / Internet Banking के माध्यम से
e-Payment Gateway द्वारा करें।

अपलोड किए गए दस्तावेज़ों का Preview जरूर देखें।

यह घोषणा (Undertaking/Declaration) करें कि अपलोड किए गए सभी दस्तावेज़
स्पष्ट, पढ़ने योग्य और सत्य हैं।

आवेदन पत्र को 30/01/2026 रात 11:59 बजे तक सबमिट करें।

पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए

जो उम्मीदवार पहले से HPPSC में पंजीकृत हैं, वे अपने पुराने User ID और Password का उपयोग कर सकते हैं।

आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

आवेदन सबमिट करने के बाद दस्तावेज़ अपलोड करने का कोई और अवसर नहीं मिलेगा।

एक बार ऑनलाइन आवेदन सबमिट हो जाने के बाद उसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अपलोड किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज़ (Documents to be Uploaded)

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान निम्न दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:

निर्धारित आकार में नवीनतम स्कैन की हुई पासपोर्ट साइज फोटो

निर्धारित आकार में स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर

आयु प्रमाण के लिए मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र

शैक्षणिक योग्यता के समर्थन में Master Degree की अंकतालिका

वैध श्रेणी प्रमाण पत्र –
SC / ST / OBC / EWS / PWD आदि (निर्धारित प्रारूप में)

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए
Bonafide Himachali Certificate

EWS वर्ग के लिए:

“Income & Asset Certificate”

या वैध BPL प्रमाण पत्र, जिसे B.D.O. द्वारा काउंटरसाइन किया गया हो

साथ में यह प्रमाण पत्र कि उम्मीदवार SC/ST/OBC वर्ग से संबंधित नहीं है

परीक्षा के दिन के निर्देश (On the Day of Examination)

HPPSC वेबसाइट से डाउनलोड किया गया ऑनलाइन Admit Card का प्रिंटआउट साथ लाएं।

एक वैध मूल पहचान पत्र (ID Proof) तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।

परीक्षा से संबंधित विस्तृत निर्देश वेबसाइट पर
e-Admit Card के साथ अपलोड किए जाएंगे।

Admit Card और निर्देश डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।

यह सुनिश्चित करें कि

फोटो

हस्ताक्षर

सभी दस्तावेज़ों में दी गई जानकारी
हर जगह एक जैसी हो।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

आवेदन शुरू होने की तिथि  03/01/2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि  03/01/2026

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरण लिंक
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) Click Here
अधिसूचना लिंक (Notification Link) Click Here
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) Click Here

 HPPSC SET Recruitment 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. HPPSC SET 2026 क्या है?

उत्तर: HPPSC SET 2026 एक State Eligibility Test है, जिसे हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में Assistant Professor पद के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाती है।


Q2. HPPSC SET 2026 परीक्षा का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इस परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की पात्रता तय करना है ताकि वे हिमाचल प्रदेश के सरकारी एवं सहायता प्राप्त कॉलेजों/विश्वविद्यालयों में Assistant Professor पद हेतु आवेदन कर सकें।


Q3. HPPSC SET 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

उत्तर: HPPSC SET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 03 जनवरी 2026 से शुरू होंगे।


Q4. HPPSC SET 2026 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।


Q5. HPPSC SET 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?

उत्तर: HPPSC SET 2026 की परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा तिथि की सूचना बाद में HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।