Central Bank of India Recruitment 2026 Central Bank of India (CBI) ने वर्ष 2026 में अपने विभिन्न शाखाओं में Foreign Exchange Officer और Marketing Officer पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 350 पदों पर योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में कैरियर बनाना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
भर्ती का विवरण
संस्था का नाम
Central Bank of India
पद का नाम
Foreign Exchange Officer & Marketing Officer
कुल रिक्तियाँ
350 Posts
योग्यता
स्नातक / MBA संबंधित प्रमाणपत्रों के साथ
आयु सीमा
22 से 35 वर्ष
आवेदन शुल्क
SC/ST/PwBD/महिलाएँ: ₹175/- , अन्य: ₹850/-
आवेदन शुरू होने की तिथि
20.01.2026
आवेदन की अंतिम तिथि
03.02.2026
आवेदन का माध्यम
ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट
www.centralbankofindia.bank.in
रिक्ति विवरण
पद का नाम
Scale
कुल पद
Foreign Exchange Officer
III
50
Marketing Officer
I
300
कुल
350
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
Foreign Exchange Officer (Scale III)
आवश्यक (Essential)
किसी भी discipline में AICTE/UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से full-time Graduation।
अनिवार्य प्रमाणपत्र: Indian Institute of Banking & Finance (IIBF) से Foreign Exchange Operations का Certificate।
वांछनीय (Preferable)
CFA / CA / MBA (संबंधित स्ट्रीम में)
CAIIB
Trade Finance, CDCS, CITF, NISM जैसी प्रमाणपत्रें
Marketing Officer (Scale I)
आवश्यक (Essential)
AICTE/UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से full-time Graduation।
साथ में (Plus):
Two years full-time MBA / PGDBA / PGDBM / PGPM / PGDM जिसमें Marketing में Major specialization हो।
अनुभव (Experience Required)
Foreign Exchange Officer
कम से कम 5 वर्षों का अनुभव Scheduled Commercial Banks (SCBs) में Officer के रूप में।
इनमें से 3 साल अनिवार्य रूप से Trade Finance / Forex operations / IBU-Gift City में होने चाहिए।
वर्तमान में उम्मीदवार को forex domain में काम कर रहे होना चाहिए, विशेष रूप से sales/business development में।
NBFCs, RRBs, Cooperative Banks, Insurance sector के उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र नहीं हैं।
Marketing Officer
Post-qualification 2 वर्षों का अनुभव।
1 वर्ष लगातार अनुभव Marketing domain में BFSI organization में।
उम्मीदवार वर्तमान में marketing domain में कार्यरत होना चाहिए।