IBPS Clerk Vacancy 2026 - 11,403 CSA Posts के लिए नोटिफिकेशन जारी, State Wise Vacancy, Eligibility, Fees और Apply Online Link

IBPS Clerk Vacancy 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने IBPS Clerk / Customer Service Associate (CSA) Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस बार कुल 11403 पदों पर भर्ती की जाएगी CRP CSA-XVI के तहत। यह भर्ती 2027-28 के लिए पब्लिक सेक्टर बैंकों में की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 01 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ibps.in पर होगी।

IBPS Clerk 2026 - राज्यवार कुल पदों का विवरण (11403 Posts)

नोट: पूरी Category-wise (SC/ST/OBC/EWS/UR) और Bank-wise vacancy की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के Annexure-I में दी गई है।

क्र.सं. राज्य / केंद्र शासित प्रदेश कुल पद (संभावित)
1अंडमान और निकोबार18
2आंध्र प्रदेश186
3अरुणाचल प्रदेश45
4असम349
5बिहार491
6चंडीगढ़20
7छत्तीसगढ़265
8दादरा और नगर हवेली18
9दमन और दीव7
10दिल्ली415
11गोवा61
12गुजरात698
13हरियाणा196
14हिमाचल प्रदेश97
15जम्मू और कश्मीर67
16झारखंड182
17कर्नाटक1414
18केरल108
19लद्दाख6
20लक्षद्वीप11
21मध्य प्रदेश570
22महाराष्ट्र1051
23मणिपुर42
24मेघालय22
25मिजोरम17
26नागालैंड31
27ओडिशा337
28पुदुचेरी26
29पंजाब481
30राजस्थान392
31सिक्किम28
32तमिलनाडु675
33तेलंगाना191
34त्रिपुरा64
35उत्तर प्रदेश (सबसे ज्यादा)1731
36उत्तराखंड145
37पश्चिम बंगाल946
कुल योग (Total) 11403
महत्वपूर्ण: पूर्ण श्रेणी-वार (SC/ST/OBC/EWS/UR) और बैंक-वार वैकेंसी ब्रेकअप, साथ ही बेंचमार्क विकलांगता (HI/OC/VI/ID) और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण, आधिकारिक अधिसूचना के Annexure-I में दिया गया है।

IBPS Clerk 2026 - शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

IBPS ने Clerk भर्ती 2026 के लिए योग्यता की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 तय की है। इसका मतलब आपके सभी जरूरी दस्तावेज और डिग्री इस तारीख तक पूरी होनी चाहिए।

1. Graduation की योग्यता

उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता भी मान्य होगी।

अगर आप Final Year में हैं और रिजल्ट 21 अगस्त 2026 तक नहीं आएगा, तो आप आवेदन नहीं कर सकते।

2. लोकल भाषा का ज्ञान (Local Language Proficiency)

यह सबसे जरूरी पॉइंट है। आप जिस भी राज्य / UT के लिए आवेदन कर रहे हैं, आपको उस राज्य की स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।

जैसे - अगर आपने उत्तर प्रदेश के लिए आवेदन किया है तो आपको हिंदी आनी चाहिए, कर्नाटक के लिए कन्नड़, महाराष्ट्र के लिए मराठी। बाद में बैंक आपका Local Language Proficiency Test (LPT) लेगा। अगर आप फेल हुए तो आपका चयन रद्द हो जाएगा।

3. कंप्यूटर की जानकारी (Computer Literacy) - अनिवार्य

कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। इसके लिए आपके पास इनमें से कोई एक होना चाहिए:
  • कंप्यूटर ऑपरेशन में कोई सर्टिफिकेट / डिप्लोमा / डिग्री
  • या आपने हाई स्कूल / कॉलेज में एक विषय के रूप में Computer / IT पढ़ा हो
  • बिना कंप्यूटर ज्ञान के आप Mains में भी परेशानी में आ सकते हैं क्योंकि पेपर ऑनलाइन होता है।

BPS Clerk 2026 Age Limit - आयु सीमा की पूरी जानकारी

IBPS ने Clerk भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना की तारीख 01 अगस्त 2026 तय की है।

Standard Age Limit:

आपकी उम्र 01.08.2026 को न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। यानी आपका जन्म 02.08.1998 से पहले और 01.08.2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट:

सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को उम्र में विशेष छूट मिलेगी -

1. SC / ST वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी। यानी ये 33 साल तक आवेदन कर सकते हैं।

2. OBC (Non-Creamy Layer) को 3 साल की छूट मिलेगी। यानी ये 31 साल तक आवेदन कर सकते हैं।

3. दिव्यांगजन (Persons with Benchmark Disabilities) को 10 साल की छूट मिलेगी।

4. पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) को डिफेंस फोर्स में की गई सेवा की वास्तविक अवधि + 3 साल की छूट मिलेगी। Disabled Ex-Servicemen जो SC/ST से हैं उन्हें 8 साल की छूट मिलेगी। लेकिन इनकी अधिकतम उम्र 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

5. विधवा, तलाकशुदा और कानूनी रूप से अलग हुई महिलाएं (जिन्होंने दोबारा शादी नहीं की है) - इनके लिए उम्र में विशेष रियायत है। General/EWS के लिए 35 साल तक, OBC के लिए 38 साल तक और SC/ST के लिए 40 साल तक।

IBPS Clerk 2026 Application Fee - आवेदन शुल्क

IBPS Clerk का आवेदन शुल्क 01 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 के बीच ही ऑनलाइन जमा करना होगा। बिना फीस के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।

Category-wise Fees:

1. SC / ST / PwBD / ESM / DESM उम्मीदवारों के लिए:
मात्र ₹175/- (GST सहित)

2. अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए (General / OBC / EWS):
₹850/- (GST सहित)

पेमेंट कैसे करें?

फीस का भुगतान आप इन तरीकों से कर सकते हैं - Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Cash Cards / Mobile Wallets या UPI से।

IBPS Clerk 2026 Important Dates - महत्वपूर्ण तिथियां

अगर आप IBPS Clerk भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का सोच रहे हैं, तो ये तारीखें अपने कैलेंडर में नोट कर लें, क्योंकि IBPS अपनी Last Date को आगे नहीं बढ़ाता।

Online Apply Start Date: 01 August 2026

आवेदन प्रक्रिया आज से ही शुरू हो चुकी है। आप ibps.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Online Apply Last Date: 21 August 2026

फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 है। आखिरी दिन सर्वर डाउन की समस्या से बचने के लिए पहले ही आवेदन कर दें।

IBPS Clerk 2026 Selection Process - चयन प्रक्रिया

CRP CSA-XVI में चयन दो चरणों की ऑनलाइन परीक्षा (Prelims + Mains) और Local Language Test के आधार पर होगा।

1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

विषय (Test) माध्यम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय
English LanguageEnglish303020 मिनट
Numerical AbilityEnglish/Hindi353520 मिनट
Reasoning AbilityEnglish/Hindi353520 मिनट
कुल (Total)-10010060 मिनट

2. मुख्य परीक्षा (Main Examination)

विषय (Test) माध्यम प्रश्न अंक समय
General / Financial AwarenessEnglish/Hindi405020 मिनट
General EnglishEnglish404035 मिनट
Reasoning AbilityEnglish/Hindi406035 मिनट
Quantitative AptitudeEnglish/Hindi405035 मिनट
कुल (Total)-160200125 मिनट

⚠️ Negative Marking और Merit Rule

  • Prelims और Mains दोनों में हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक (1/4) की कटौती होगी।
  • खाली छोड़े गए सवालों पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
  • हर टेस्ट में अलग-अलग Cut-Off और Overall Cut-Off पास करना जरूरी है।
  • Final Merit List सिर्फ Mains के अंकों से बनेगी, Prelims के अंक सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग के लिए हैं।

3. लोकल भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT)

उम्मीदवार को उस राज्य/UT की लोकल भाषा में दक्ष होना चाहिए जिसके लिए आवेदन किया है। जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 10 या उससे ऊपर तक उस भाषा को पढ़ा है, उन्हें इस टेस्ट से छूट मिलेगी। बाकी सभी को Main Exam / Provisional Allotment के बाद जॉइनिंग से पहले एक Qualifying (मार्क्स-बेस्ड) Local Language Test देना होगा। इस टेस्ट में फेल होने पर आपका चयन रद्द हो जाएगा।

IBPS Clerk Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

IBPS ने साफ कहा है कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किए जाएंगे, किसी और तरीके से भेजा गया फॉर्म मान्य नहीं होगा।

Step-by-Step आवेदन प्रक्रिया:

Step 1 - ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं और वहां "CRP CSA" लिंक को खोलें। उसके बाद "Click Here to Apply Online for CRP – Customer Service Associates (CRP-CSA-XVI)" पर क्लिक करें।

Step 2 - New Registration करें

अब "Click Here for New Registration" पर क्लिक करें और अपनी basic जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी डालें। इसके बाद आपको एक Provisional Registration Number और Password मिलेगा जो आपके ईमेल और SMS पर भी भेज दिया जाएगा। इसे संभाल कर रखें।

Step 3 - जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

अब आपको अपने स्कैन किए हुए दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ये सभी Annexure IV में दिए गए साइज और फॉर्मेट में होने चाहिए -
  • फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • बाएं अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression)
  • हाथ से लिखा हुआ घोषणा पत्र (Handwritten Declaration)
  • SSC / SSLC / 10th का सर्टिफिकेट
  • और Clause K(ix) में बताया गया सर्टिफिकेट (यदि लागू हो तो)

Step 4 - फॉर्म को ध्यान से भरें

अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के सभी सेक्शन को ध्यान से भरें। "Save and Next" की सुविधा का उपयोग करें ताकि आप हर जानकारी को दोबारा चेक कर सकें। क्योंकि एक बार फॉर्म Submit होने के बाद ज्यादातर Fields को Edit नहीं किया जा सकता।

Step 5 - राज्य का चयन करें

उस State / UT का नाम चुनें जिसके लिए आप Provisional Allotment चाहते हैं। ध्यान दें - एक बार राज्य का चयन करने के बाद आप इसे बदल नहीं सकते, यह चुनाव अंतिम होगा। इसलिए वही राज्य चुनें जिसकी लोकल भाषा आपको आती हो।

Step 6 - फीस का भुगतान करें

अब Integrated Payment Gateway के जरिए ऑनलाइन फीस जमा करें। आप Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Wallets या UPI से पेमेंट कर सकते हैं।

Step 7 - प्रिंटआउट निकाल लें

पेमेंट सफल होने के बाद E-Receipt और भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें। आगे एडमिट कार्ड और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इसकी जरूरत पड़ेगी।
🔗 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) Apply Here
अधिसूचना लिंक (Notification Link) View PDF
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) Visit Site

IBPS Clerk Recruitment 2026 - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रश्न 1. IBPS Clerk 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर. IBPS ने इस बार क्लर्क / कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के कुल 11403 पदों पर भर्ती निकाली है। यह CRP CSA-XVI के तहत पब्लिक सेक्टर बैंकों में की जा रही है।

प्रश्न 2. IBPS Clerk 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर. ऑनलाइन आवेदन 01 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 21 अगस्त 2026 ही है।

प्रश्न 3. IBPS Clerk 2026 के लिए योग्यता क्या चाहिए?

उत्तर. उम्मीदवार के पास 21 अगस्त 2026 तक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उसे कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और अपने राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

प्रश्न 4. IBPS Clerk 2026 में आयु सीमा कितनी है?

उत्तर. 01 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी - SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और दिव्यांगजनों (PwBD) को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

प्रश्न 5. IBPS Clerk 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर. चयन दो चरणों में होगा - पहला प्रारंभिक परीक्षा (100 अंक) और दूसरा मुख्य परीक्षा (200 अंक)। दोनों में हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग है। फाइनल मेरिट लिस्ट सिर्फ मुख्य परीक्षा के अंकों से बनेगी। उसके बाद लोकल भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT) पास करनी होगी।
और नया पुराने