UPCISB Vacancy 2026 - 2085 पदों पर बंपर भर्ती, तुरंत करें आवेदन

UP Cooperative Bank Vacancy 2026

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। UPCISB Vacancy 2026 के तहत कुल 2,085 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। Union Bank of India Apprentice Vacancy 2026  इस भर्ती में Clerk, Junior Manager और अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी आदि विस्तार से बताएंगे।

महत्वपूर्ण जानकारी 

संस्था का नाम: Uttar Pradesh Cooperative Institutional Service Board (UPCISB)

भर्ती का नाम: UPCISB Recruitment 2026

कुल पद: 2,085

पद का नाम: Clerk, Junior Manager और अन्य

आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन

नौकरी का स्थान: उत्तर प्रदेश 

पदों का विवरण 

पद का नाम संस्था कुल पद
मैनेजरजिला सहकारी बैंक लिमिटेड65
जूनियर मैनेजरजिला सहकारी बैंक लिमिटेड486
सहायक / कैशियरजिला सहकारी बैंक लिमिटेड887
असिस्टेंट मैनेजर (कंप्यूटर)यू.पी. को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड10
असिस्टेंट मैनेजर (जनरल)यू.पी. को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड42
सहायक / कैशियरयू.पी. को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड66
असिस्टेंट मैनेजर (जनरल)यू.पी. को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड78
अकाउंटेंटयू.पी. स्टेट कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड24
असिस्टेंट अकाउंटेंटयू.पी. स्टेट कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड8
असिस्टेंट अकाउंटेंटयू.पी. स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड लेबर डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड16
असिस्टेंट अकाउंटेंटयू.पी. उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड8
असिस्टेंट अकाउंटेंटयू.पी. को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड2
अकाउंटिंग क्लर्कयू.पी. को-ऑपरेटिव जूट एंड एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट एसोसिएशन लिमिटेड2
सहायक / स्टेनोग्राफरजिला सहकारी बैंक लिमिटेड4
सहायक / स्टेनोग्राफरयू.पी. को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड14
स्टेनोग्राफरयू.पी. स्टेट कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड4
स्टेनोग्राफरयू.पी. को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड1
जूनियर असिस्टेंटयू.पी. स्टेट कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड12
जूनियर असिस्टेंटयू.पी. स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड लेबर डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड16
जूनियर असिस्टेंटयू.पी. को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड17
असिस्टेंट / टाइपिस्टजिला सहकारी बैंक लिमिटेड20
असिस्टेंट / टाइपिस्टयू.पी. को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड31
क्लर्क / टाइपिस्टयू.पी. उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड20
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)यू.पी. स्टेट कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड20
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)यू.पी. स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड लेबर डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड12
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)यू.पी. स्टेट कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड2
जूनियर इंजीनियर (सिविल)यू.पी. स्टेट कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड131
जूनियर इंजीनियर (सिविल)यू.पी. स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड लेबर डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड80
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)यू.पी. स्टेट कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड7

शैक्षणिक योग्यता

पद का नाम योग्यता
मैनेजर (Category-1) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक। विस्तृत विज्ञापन के अनुसार अनुभव/प्राथमिकता लागू होगी।
जूनियर मैनेजर (Category-2) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री (जिला सहकारी बैंकों के सुपरवाइजरी पदों के अनुसार)।
सहायक / कैशियर (Category-3) किसी भी विषय में स्नातक तथा कंप्यूटर का कार्य ज्ञान (CCC / O Level या समकक्ष)।
असिस्टेंट मैनेजर (कंप्यूटर) कंप्यूटर साइंस / आईटी में स्नातक या समकक्ष योग्यता, या मान्यता प्राप्त कंप्यूटर डिग्री/डिप्लोमा।
असिस्टेंट मैनेजर (जनरल) किसी भी विषय में स्नातक, बैंकिंग/फाइनेंस/मैनेजमेंट योग्यता वाले उम्मीदवारों को वरीयता।
सहायक / कैशियर स्नातक के साथ CCC या समकक्ष कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य।
असिस्टेंट मैनेजर (जनरल - फेडरेशन) स्नातक डिग्री, 3 वर्ष का अनुभव व MBA धारकों को वरीयता।
अकाउंटेंट बी.कॉम या अकाउंटेंसी में PG डिप्लोमा + O Level कंप्यूटर डिप्लोमा।
असिस्टेंट अकाउंटेंट बी.कॉम (50% अंक) + CCC / O Level / BCA या समकक्ष प्रमाणपत्र।
अकाउंटिंग क्लर्क बी.कॉम (50% अंक) + कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान।
सहायक / स्टेनोग्राफर स्नातक + हिंदी/अंग्रेजी स्टेनो 80 WPM व टाइपिंग 30/40 WPM + CCC।
स्टेनोग्राफर स्नातक + हिंदी/अंग्रेजी स्टेनो 80 WPM + टाइपिंग 30/40 WPM + CCC या O Level।
जूनियर असिस्टेंट स्नातक + टाइपिंग 30 WPM (हिंदी) व 40 WPM (अंग्रेजी) + CCC या O Level।
असिस्टेंट / टाइपिस्ट स्नातक + टाइपिंग 30/40 WPM + CCC या उच्च कंप्यूटर प्रमाणपत्र।
क्लर्क / टाइपिस्ट स्नातक + टाइपिंग 30/40 WPM + CCC या O Level प्रमाणपत्र।
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक/बी.ई. या समकक्ष डिग्री।
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक/बी.ई. या समकक्ष डिग्री।
जूनियर इंजीनियर (सिविल) सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री।
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री।

आयु सीमा 

UPCISB Clerk, Junior Manager एवं अन्य पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2026 के अनुसार निर्धारित की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • (अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी 1986 से पहले नहीं होना चाहिए)
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
  • दिव्यांगजन (PwD) के लिए अधिकतम आयु: 55 वर्ष तक
  • SC / ST / OBC / RBI Officers Grade B Bharti 2026 खेलकूद कोटा / उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए छूट: 5 वर्ष
  • (अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक)
  • दिव्यांगजन (UP) के लिए आयु छूट: 15 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) के लिए छूट: सेवा अवधि + 3 वर्ष अतिरिक्त

आवेदन शुल्क 

UPCISB Vacancy 2026 के लिए आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है। उम्मीदवार Debit Card, Credit Card, Internet Banking, UPI, IMPS, Cash Card या Mobile Wallet के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

शुल्क जमा करने की अवधि: 25 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक

ध्यान दें:

आवेदन शुल्क का भुगतान करते समय लगने वाले बैंक ट्रांजैक्शन चार्ज उम्मीदवार को स्वयं वहन करने होंगे।
एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस (Non-Refundable) नहीं किया जाएगा।

श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क:

General / OBC / EWS: ₹500/-

SC / ST: ₹250/-

चयन प्रक्रिया 

UPCISB Vacancy 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:

सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) आयोजित की जाएगी (यदि आवश्यक हुआ)। इस परीक्षा के आधार पर कुल रिक्तियों के लगभग 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

इसके बाद मुख्य परीक्षा (Main Examination) SSC Hindi Translator Vacancy 2026 आयोजित की जाएगी, जो चयन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर:
  • इंटरव्यू (जहां लागू हो): रिक्तियों के लगभग 3 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
  • प्रोफिशिएंसी टेस्ट (जहां लागू हो): रिक्तियों के लगभग 5 गुना उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाएगा।
दोनों परीक्षाएं (Prelims और Mains) ऑनलाइन मोड में Objective Type (बहुविकल्पीय प्रश्न) के रूप में आयोजित होंगी।

नेगेटिव मार्किंग:

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25 अंक) की कटौती की जाएगी।

अंतिम चयन उम्मीदवार के प्रदर्शन (Main Exam + Interview/Skill Test) के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply Online)

स्टेप विवरण
1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://www.upcisb.upsdc.gov.in
2 “New Registration” पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करके Registration Number और Password प्राप्त करें।
3 लॉगिन करें और “Save and Next” विकल्प का उपयोग करते हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
4 निर्धारित फॉर्मेट में दस्तावेज अपलोड करें: फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ का अंगूठा निशान और हस्तलिखित घोषणा।
5 इंटीग्रेटेड पेमेंट गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
6 भुगतान के बाद e-Receipt डाउनलोड करें और सुनिश्चित करें कि ट्रांजैक्शन सफल हुआ है।
7 अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट एवं फीस रसीद सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 अप्रैल 2026

आवेदन करने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 15 मई 2026

महत्वपूर्ण लिंक 

Important Links
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) Apply Here
अधिसूचना लिंक (Notification Link) View PDF
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) Visit Site

UP Cooperative Bank Vacancy 2026 - FAQ (महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर)

Q1. UPCISB Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans. इस भर्ती में कुल 2,085 पद शामिल हैं, जिनमें Clerk, Junior Manager और अन्य कई पद शामिल हैं।

Q2. UPCISB Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करके फॉर्म भरना होगा और फीस जमा करनी होगी।

Q3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans.ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है।

Q4. इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

Ans.उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए (01 जनवरी 2026 के अनुसार)। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। 

Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

Ans. चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से:

ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (यदि लागू)

मुख्य परीक्षा (Main Exam)

इंटरव्यू / स्किल टेस्ट (जहां लागू हो)
शामिल हैं।
और नया पुराने