PNB SO Engineers Vacancy 2026 - सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। Punjab National Bank (PNB) ने वर्ष 2026 के लिए Specialist Officer (Engineers) पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 30 पदों को भरा जाएगा। अगर आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है और आप एक स्थिर व प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश में हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका साबित हो सकती है।
महत्वपूर्ण जानकारी (Important Details)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| बैंक का नाम | Punjab National Bank (PNB) |
| पद का नाम | Specialist Officer (Engineers) |
| कुल पद | 30 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| जॉब लोकेशन | ऑल इंडिया |
| आधिकारिक वेबसाइट | PNB Official Website |
रिक्ति विवरण (Vacancy Details)
| पद का नाम | कुल रिक्तियां |
|---|---|
| अधिकारी - सिविल इंजीनियर (JMG Scale I) | 21 |
| अधिकारी - इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (JMG Scale I) | 7 |
| अधिकारी - मैकेनिकल इंजीनियर (JMG Scale I) | 2 |
| कुल | 30 |
शैक्षणिक योग्यता (Qualification)
Officer – Civil Engineer
योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Civil Engineering में B.E./B.Tech न्यूनतम 60% अंक (या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष)
अनुभव: कम से कम 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक
अनुभव निम्न क्षेत्रों में होना चाहिए:
भवन निर्माण (Construction)
Renovation / Retrofitting
Interior Furnishing
Maintenance कार्य (Commercial/Residential/Institutional/Industrial/Administrative Buildings)
निर्माण परियोजनाओं की मॉनिटरिंग Read More...
Officer – Electrical Engineer
योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Electrical Engineering में B.E./B.Tech
न्यूनतम 60% अंक
अनुभव: कम से कम 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक।
अनुभव निम्न क्षेत्रों में होना चाहिए:
Construction / Renovation / Maintenance कार्य या Electro-Mechanical Equipment में कार्य अनुभव, जैसे:
UPS, Generators
Energy Saving Devices
Control Panels, HT-LT Systems
Switch Gears, Cabling
Water Pumps, AC Equipment, Lifts आदि।
Officer – Mechanical Engineer
योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Mechanical Engineering में B.E./B.Tech
न्यूनतम 60% अंक
अनुभव: कम से कम 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक
अनुभव निम्न क्षेत्रों में होना चाहिए:
Construction / Renovation / Maintenance कार्य
साथ ही Electro-Mechanical Equipment का अनुभव जरूरी, जैसे:
UPS, Generators
Control Panels, HT-LT
Switch Gears, Cabling
Water Pumps, Air Conditioning Systems, Lifts आदि।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
SC / ST / PwBD उम्मीदवार आवेदन शुल्क: ₹50/-
GST (18%): ₹9/-
कुल शुल्क: ₹59/- (केवल डाक शुल्क / Postage Charges)
अन्य सभी उम्मीदवार (General / EWS / OBC)
आवेदन शुल्क: ₹1,000/- GST (18%): ₹180/-
कुल शुल्क: ₹1,180/-
नोट: शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking) से करना होगा।
आयु सीमा (Age Limit)
Punjab National Bank SO Recruitment 2026 के लिए आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी।
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा Unreserved (UR) और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों पर लागू होती है।
आरक्षित वर्गों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आयु में छूट (Age Relaxation)
SC / ST उम्मीदवार
अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
OBC (Non-Creamy Layer)
अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट
PwBD (Persons with Benchmark Disability)
अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट
Ex-Servicemen / ECOs / SSCOs
(कम से कम 5 वर्ष की सैन्य सेवा वाले) अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
1984 दंगों से प्रभावित व्यक्ति अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
वेतन एवं भत्ते (Salary & Allowances)
Punjab National Bank में चयनित उम्मीदवारों को JMG Scale I Officer के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
उम्मीदवारों को बैंक के नियमों के अनुसार आकर्षक वेतन (Basic Pay) के साथ कई भत्ते और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
मिलने वाले प्रमुख भत्ते:
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA)
सिटी कम्पन्सेटरी अलाउंस (CCA)
हाउस रेंट अलाउंस (HRA) या Leased Accommodation
लीव फेयर कंसेशन (LFC)
मेडिकल इंश्योरेंस
रिटायरमेंट बेनिफिट्स
अन्य बैंक सुविधाएं और पर्क्स
कुल मिलाकर यह नौकरी स्थिर और हाई सैलरी पैकेज के साथ आती है।
बॉन्ड (Service Bond Details)
चयनित उम्मीदवारों को बैंक जॉइन करते समय एक Indemnity Bond साइन करना होगा:
न्यूनतम सेवा अवधि: 3 वर्ष यदि उम्मीदवार 3 वर्ष से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे ₹3,00,000/- (तीन लाख रुपये) का भुगतान करना होगा।
जरूरी शर्त (CIBIL Score Requirement)
उम्मीदवार का CIBIL Score कम से कम 681 या उससे अधिक होना चाहिए खराब क्रेडिट हिस्ट्री होने पर जॉइनिंग में समस्या हो सकती है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
| चरण | विवरण |
|---|---|
| Scenario 1 | ऑनलाइन लिखित परीक्षा + पर्सनल इंटरव्यू |
| Part I | Reasoning (25 अंक), English Language (25 अंक), Quantitative Aptitude (50 अंक) — कुल 100 अंक |
| Part II | Professional Knowledge – 50 प्रश्न, 100 अंक |
| परीक्षा समय | कुल 120 मिनट |
| Negative Marking | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती |
| इंटरव्यू | कुल 50 अंक (क्वालिफाइंग आवश्यक) |
| फाइनल मेरिट | Part II (Professional Knowledge) + Interview के अंकों के आधार पर |
| Scenario 2 | शॉर्टलिस्टिंग + केवल इंटरव्यू |
| शॉर्टलिस्टिंग | आवेदन फॉर्म की स्क्रीनिंग के आधार पर |
| इंटरव्यू | 50 अंक (अंतिम चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर) |
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
| स्टेप | विवरण |
|---|---|
| स्टेप 1 | आधिकारिक वेबसाइट https://pnb.bank.in/ पर जाएं और Recruitment / Career सेक्शन खोलें |
| स्टेप 2 | “Click Here for New Registration” पर क्लिक करें और Registration Number व Password प्राप्त करें |
| स्टेप 3 | लॉगिन करके पर्सनल, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और कैटेगरी की जानकारी भरें |
| स्टेप 4 | फोटो, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब इम्प्रेशन, हस्तलिखित घोषणा और अन्य दस्तावेज अपलोड करें |
| स्टेप 5 | Debit Card / Credit Card / Internet Banking / IMPS / UPI / Wallet के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें |
| स्टेप 6 | सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें और e-Receipt व Application Form का प्रिंट आउट लें |
| महत्वपूर्ण | फॉर्म का प्रिंट आउट बैंक को भेजने की आवश्यकता नहीं है |
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 05 मई 2026
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Important Links
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)
Apply Here
अधिसूचना लिंक (Notification Link)
View PDF
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)
Visit Site
PNB SO Engineers Vacancy 2026 - FAQ
Q1. PNB SO Engineers भर्ती 2026 में कुल कितनी वैकेंसी हैं?
उत्तर: इस भर्ती के तहत कुल 30 पद निकाले गए हैं, जिनमें Civil, Electrical और Mechanical Engineers शामिल हैं।
Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 मई 2026 है।
Q3. इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच (Civil/Electrical/Mechanical) में B.E./B.Tech डिग्री और कम से कम 60% अंक होने चाहिए, साथ ही 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
Q4. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उत्तर: चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और/या इंटरव्यू शामिल हो सकता है। फाइनल चयन Professional Knowledge और Interview के आधार पर होगा।
Q5. इस नौकरी में सैलरी और सुविधाएं कैसी हैं?
उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को JMG Scale-I Officer के रूप में अच्छा बेसिक पे, DA, HRA, मेडिकल, LFC और अन्य बैंक सुविधाएं मिलती हैं, जिससे यह एक स्थिर और आकर्षक सरकारी बैंक जॉब बनती है।
Tags:
Bank Jobs
