NCL Trainee Recruitment 2026 - आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। Northern Coalfields Limited (NCL) ने Trainee Recruitment 2026 के तहत कुल 577 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में HEMM Operator, Paramedical Staff और Overseer जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी – योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन करने की प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी (Important Details)
| भर्ती संगठन | Northern Coalfields Limited (NCL) |
|---|---|
| पोस्ट का नाम | Trainee (HEMM Operator, Paramedical, Overseer) |
| कुल पद | 577 |
| आवेदन प्रारंभ | 09-04-2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 01-05-2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
रिक्ति विवरण (Vacancy Details)
| Post Name | Total Posts |
|---|---|
| Dumper Operator (Trainee) | 308 |
| Grader Operator (Trainee) | 34 |
| Dozer Operator (Trainee) | 52 |
| Crane Operator (Trainee) | 17 |
| Pay Loader Operator (Trainee) | 18 |
| Surface Miner Operator (Trainee) | 43 |
| Staff Nurse (Trainee), T&S Grade C | 47 |
| Pharmacist (Trainee), T&S Grade C | 4 |
| Technician (Pathological) (Trainee), T&S Grade C | 12 |
| Technician (Dental) (Trainee), T&S Grade D | 2 |
| Physiotherapist (Trainee), T&S Grade C | 4 |
| Technician (Refraction/Optometry) (Trainee), T&S Grade D | 1 |
| Technician (Radiographer) (Trainee), T&S Grade C | 3 |
| Jr. Technician (ECG) (Trainee), T&S Grade D | 2 |
| Overseer (Civil), T&S Grade C | 30 |
| Total | 577 |
शैक्षणिक योग्यता (Qualification)
HEMM Operator (Trainee)
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं / हाई स्कूल पास किया होना चाहिए भारत के किसी भी राज्य के RTO से जारी वैध HMV / Transport Driving License होना अनिवार्य है।
Staff Nurse (Trainee), T&S Grade C
10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए।
B.Sc Nursing या General Nursing & Midwifery (GNM) डिप्लोमा होना आवश्यक।
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किया गया हो।
संबंधित राज्य Nursing Council में वैध रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
Pharmacist (Trainee), T&S Grade C
10+2 साइंस (Physics, Chemistry, Biology) के साथ पास मान्यता प्राप्त संस्थान से Diploma in Pharmacy
Pharmacy Council में वैध रजिस्ट्रेशन अनिवार्य (Pharmacy Act, 1948 के तहत)
Technician (Pathological) (Trainee), T&S Grade C
10+2 / इंटरमीडिएट पास Government मान्यता प्राप्त संस्थान से Pathology में डिप्लोमा।
Technician (Dental) (Trainee), T&S Grade D
10+2 / इंटरमीडिएट पास Dentistry / Dental Technology में डिप्लोमा (सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से)
Physiotherapist (Trainee), T&S Grade C
Physiotherapy में डिप्लोमा (कम से कम 3 साल का कोर्स) Government द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से किया गया होना चाहिए।
Technician (Refraction / Optometry) (Trainee), T&S Grade D
10+2 / इंटरमीडिएट पास Refraction / Optometry में डिप्लोमा (मान्यता प्राप्त संस्थान से)
Technician (Radiographer) (Trainee), T&S Grade C
Radiography में डिप्लोमा (Government recognized institute से)
Jr. Technician (ECG) (Trainee), T&S Grade D
10+2 / इंटरमीडिएट पास ECG Technician के रूप में कम से कम 2 साल का अनुभव किसी अस्पताल / नर्सिंग होम में Cardiologist या Physician के अधीन कार्य का अनुभव।
Overseer (Civil), T&S Grade C
10वीं / मैट्रिक पास Civil Engineering में 3 साल का डिप्लोमा (मान्यता प्राप्त संस्थान से)
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य (UR) / OBC (Non-Creamy Layer) / EWS वर्ग के लिए
आवेदन शुल्क: ₹1000/- GST (18%): ₹180/- कुल शुल्क: ₹1180/-
SC / ST / ESM / PwBD / विभागीय उम्मीदवारों के लिए
कोई आवेदन शुल्क नहीं (Nil)
आयु सीमा (Age Limit)
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा OBC (Non-Creamy Layer) को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं PwBD (UR) उम्मीदवारों को 10 वर्ष, PwBD (OBC) को 13 वर्ष और PwBD (SC/ST) को 15 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
इसके अलावा Ex-Servicemen (ESM) उम्मीदवारों को रक्षा सेवाओं में दी गई कुल सेवा अवधि के साथ अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी, लेकिन उनकी वास्तविक आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं विभागीय उम्मीदवारों (Departmental Candidates) के लिए अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं है। ध्यान दें कि आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई तिथि के अनुसार की जाएगी।
सैलरी (Salary Details)
इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए आकर्षक वेतन निर्धारित किया गया है। HEMM Operator (Trainee) को लगभग ₹1502.66 प्रति दिन के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। वहीं Staff Nurse, Pharmacist, Technician (Pathological), Physiotherapist, Radiographer और Overseer (Civil) जैसे T&S Grade C पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹47,330.25 प्रति माह बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा Technician (Dental), Technician (Refraction/Optometry) और Jr. Technician (ECG) जैसे T&S Grade D पदों के लिए ₹43,775.55 प्रति माह बेसिक वेतन निर्धारित है।
इन सभी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बेसिक सैलरी के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी प्रदान किया जाएगा, जिससे कुल सैलरी और अधिक आकर्षक हो जाती है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
| चरण | प्रक्रिया विवरण |
|---|---|
| 1 |
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) HEMM Operator: 100 अंक, 90 मिनट (कॉमन पेपर) Paramedical & Overseer: 100 अंक (70 टेक्निकल + 30 GK/Reasoning/Aptitude), 90 मिनट कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं, परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगी |
| 2 |
न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक UR/EWS: 50 अंक SC/ST/OBC (NCL)/ESM/PwBD: 40 अंक |
| 3 |
टाई-ब्रेकिंग नियम 10वीं के अंक → जन्म तिथि → टेक्निकल अंक → नाम के अनुसार क्रम |
| 4 |
दस्तावेज़ सत्यापन CBT पास करने वाले उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज़ों की जांच के लिए बुलाया जाएगा |
| 5 |
मेडिकल परीक्षा उम्मीदवार को CIL नियमों के अनुसार मेडिकल रूप से फिट होना आवश्यक है |
| 6 |
अंतिम चयन CBT + दस्तावेज़ सत्यापन + मेडिकल फिटनेस के आधार पर चयन होगा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा |
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.nclcil.in
पर जाएं।
इसके बाद Career → Recruitment → Employment Notice/Advertisement for Direct Recruitment → Apply Online पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और सभी आवश्यक जानकारी भरकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक पूरा करें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जैसे:
हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर (Signature)
मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र
HMV/Transport लाइसेंस (HEMM पदों के लिए)
संबंधित डिप्लोमा/डिग्री/रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
जाति/EWS/PwBD/ESM प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 09-04-2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 01-05-2026
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
Important Links
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)
Apply Here
अधिसूचना लिंक (Notification Link)
View PDF
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)
Visit Site
NCL Trainee Recruitment 2026 - FAQ
Q1. NCL Trainee Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
Ans. इस भर्ती के तहत कुल 577 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें HEMM Operator, Paramedical Staff और Overseer जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।
Q2. NCL Trainee भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
Ans.ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 01 मई 2026 तक चलेगी।
Q3. NCL Trainee भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
Ans.पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग है, लेकिन सामान्यतः 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र में डिग्री होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।
Q4. क्या इस भर्ती में नेगेटिव मार्किंग होगी?
Ans. नहीं, CBT परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।
Q5. NCL Trainee Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans. चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से ये चरण शामिल हैं:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
दस्तावेज़ सत्यापन
मेडिकल परीक्षा
अंतिम चयन मेरिट और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।
Tags:
All India Jobs
