MP Apex Bank Recruitment 2026 - क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर व ऑफिसर के 2076 पदों पर भर्ती – आवेदन शुरू

MP Apex Bank Recruitment 2026

MP Apex Bank Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank) ने वर्ष 2026 में क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य पदों पर कुल 2076 रिक्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इस भर्ती के तहत इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में आपको MP Apex Bank Bharti 2026 से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी हिंदी में दी गई है।

सारांश (Brief Summary)

विवरण जानकारी
संस्था का नाम Madhya Pradesh State Co-operative Bank (MP Apex Bank)
भर्ती का नाम MP Apex Bank Recruitment 2026
कुल पद 2076
पद का नाम Clerk, Computer Operator एवं अन्य
आवेदन मोड ऑनलाइन
नौकरी स्थान मध्य प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइट apexbank.mp.gov.in

रिक्ति विवरण

पद का नाम कुल पद
कंप्यूटर ऑपरेटर 748
कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) 176
सोसायटी मैनेजर 839
कुल पद 1763
Apex Bank Officer Grade of Various Categories Recruitment 2026 के अंतर्गत कुल 313 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी।

पद का नाम कुल पद
कंप्यूटर प्रोग्रामर (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड-2) 17
फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड-2) 34
इंटरनल ऑडिटर (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड-2) 1
ब्रांच मैनेजर (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-1) 209
कंप्यूटर प्रोग्रामर-2 (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-2) 5
अकाउंटेंट (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-2) 47
कुल पद 313

नोट: श्रेणीवार (UR / OBC / SC / ST / EWS) विस्तृत पद विवरण आधिकारिक अधिसूचना (Notification PDF) में उपलब्ध है।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Essential Qualifications)

कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator)

उम्मीदवार का किसी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है तथा हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा, DOEACC का कंप्यूटर डिप्लोमा, Government Polytechnic से Modern Office Management Course, Government ITI से COPA सर्टिफिकेट, या फिर B.E./B.Tech (Computer Science / IT), MCA, BCA, M.Sc. (IT/CS), B.Sc. (IT/CS), M.Tech / M.E.,

AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक डिप्लोमा (Computer Science / Computer Applications / IT),

B.Sc./B.Com. या अन्य डिग्री, जिनमें कंप्यूटर विषय एक सब्जेक्ट के रूप में शामिल हो।

कंप्यूटर ऑपरेटर 

इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कंप्यूटर ऑपरेटर के समान ही होगी।

सोसायटी मैनेजर (Society Manager):

इस पद के लिए भी शैक्षणिक योग्यता कंप्यूटर ऑपरेटर के समान निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

सभी शैक्षणिक योग्यताएँ भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड से होनी चाहिए।

उम्मीदवार का अंतिम परिणाम 30.11.2025 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए।

उम्मीदवार को हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना अनिवार्य है।

वांछनीय योग्यता (Desirable Qualifications)

कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान

हिंदी एवं अंग्रेजी में टाइपिंग का अनुभव

अनुभव संबंधी पात्रता (Experience Requirement)

कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा):

वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले जिला सहकारी बैंकों (DCCBs) में संविदा आधार पर कार्य किया हो या वर्तमान में कार्यरत हों, तथा Registrar की पूर्व स्वीकृति प्राप्त हो, न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव हो (एक या एक से अधिक जिला बैंकों में कार्य अवधि शामिल), वे इस पद के लिए पात्र होंगे।

कंप्यूटर प्रोग्रामर (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड-2)

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE/B.Tech (Computer Science/IT), M.Sc. (Computer Science/IT) या MCA तथा किसी पंजीकृत संस्थान/सरकारी/स्वायत्त संगठन में न्यूनतम 2 वर्ष का प्रोग्रामिंग अनुभव।

फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड-2)

First Class Graduation या Second Class Post Graduation / MBA / CA / ICWA किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तथा RBI लाइसेंस प्राप्त संस्था में संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव।

इंटरनल ऑडिटर (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड-2)

First Class Graduation या Second Class Post Graduation / MBA / CA / ICWA तथा RBI लाइसेंस प्राप्त संस्था से संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव।

ब्रांच मैनेजर (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-1)

First Class Graduation या Second Class Post Graduation / MBA किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तथा

RBI लाइसेंस प्राप्त संस्था में न्यूनतम 1 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव।

कंप्यूटर प्रोग्रामर-2 (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-2)

BE/B.Tech (CS/IT), B.Sc. (IT/CS), M.Sc. (Computer Science/IT) या MCA तथा किसी पंजीकृत/सरकारी/स्वायत्त संस्थान में न्यूनतम 2 वर्ष का प्रोग्रामिंग अनुभव।

अकाउंटेंट (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-2)

First Class Graduation या Second Class Post Graduation / MBA किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से।

Read More

👉Bank of Baroda Professionals Recruitment 2026

👉Gurugram Court Peon Recruitment 2026

आवेदन शुल्क (Application Fee)

MP Apex Bank भर्ती 2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:

क्लर्क पदों के लिए

SC / ST / PwBD उम्मीदवारों हेतु आवेदन शुल्क: ₹650/- + 18% GST

सामान्य / OBC / EWS उम्मीदवारों हेतु आवेदन शुल्क: ₹850/- + 18% GST

ऑफिसर पदों के लिए

SC / ST / PwBD उम्मीदवारों हेतु आवेदन शुल्क: ₹800/- + 18% GST

सामान्य / OBC / EWS उम्मीदवारों हेतु आवेदन शुल्क: ₹1100/- + 18% GST

भुगतान का माध्यम

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड और मोबाइल वॉलेट शामिल हैं।

आयु सीमा (30.11.2025 के अनुसार) 

कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सोसाइटी मैनेजर पदों के लिए

इन पदों हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षण एवं नियमों के अनुसार अधिकतम आयु 40 वर्ष तक हो सकती है। उम्मीदवार का जन्म 01 दिसंबर 1990 से पहले नहीं और 30 नवंबर 2007 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियाँ सम्मिलित हैं)।

कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) पद के लिए

इस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयु में छूट (केवल मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासियों के लिए)

महिला उम्मीदवारों को: 5 वर्ष की छूट

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST): 5 वर्ष

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 5 वर्ष

मध्य प्रदेश के किसी भी बैंक या शॉर्ट टर्म क्रेडिट को-ऑपरेटिव संरचना में कार्यरत उम्मीदवारों को: 5 वर्ष

दिव्यांगजन (PwBD): 5 वर्ष

भूतपूर्व सैनिक / होम गार्ड: 5 वर्ष

वेतनमान / स्टाइपेंड 

MP Apex Bank भर्ती 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को वेतन उनके संबंधित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (DCCB) के अनुसार प्रदान किया जाएगा। वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

लेवल–4 (7वां वेतनमान)

₹19,500 से ₹62,000 प्रतिमाह

यह वेतनमान अधिकांश DCCBs में लागू होगा, जिनमें प्रमुख रूप से बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, गुना, शिवपुरी, मुरैना, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, भोपाल, बैतूल, राजगढ़, विदिशा, होशंगाबाद, सीहोर, शहडोल, सागर, दमोह, छतरपुर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर और शाजापुर आदि शामिल हैं।

लेवल–7 (7वां वेतनमान)

₹28,700 से ₹91,300 प्रतिमाह

यह वेतनमान केवल खरगोन जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (Khargone DCCB) में लागू होगा।

6वां वेतनमान

₹5,200 – ₹20,200 + ग्रेड पे ₹1,900 प्रतिमाह

यह वेतनमान भिंड, दतिया, ग्वालियर, रायसेन, रीवा, सतना, सीधी, पन्ना और टीकमगढ़ जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में लागू रहेगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

MP Apex Bank भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया को आसान शब्दों में नीचे चरणबद्ध तरीके से समझाया गया है:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: www.apexbankmp.bank.in

होमपेज पर “APPLY ONLINE” विकल्प पर क्लिक करें।

नए उम्मीदवार “Click here for New Registration” पर क्लिक करें।

अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें। इसके बाद आपको प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।

प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।

आवेदन फॉर्म में सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

फोटो: 4.5 सेमी × 3.5 सेमी, 20–50 KB, JPG/JPEG फॉर्मेट

हस्ताक्षर: काली स्याही से, 140×60 पिक्सेल, 10–20 KB

बाएँ हाथ के अंगूठे का निशान: सफेद कागज पर काली/नीली स्याही से, 240×240 पिक्सेल, 20–50 KB

हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration)

सफेद कागज पर काली स्याही से अंग्रेजी में लिखी हो, 800×400 पिक्सेल, 50–100 KB

सभी विवरण भरने के बाद आवेदन फॉर्म को Validate एवं Save करें।

अंतिम सबमिशन से पहले पूरे आवेदन फॉर्म का Preview अवश्य देखें।

निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/IMPS/मोबाइल वॉलेट) से करें।

“COMPLETE REGISTRATION” बटन पर क्लिक करें।

आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद ई-रसीद (e-Receipt) और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले कॉल लेटर (Admit Card) आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 जनवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (विस्तारित): 20 फरवरी 2026

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Description Link
Apply Online – Clerk Post Click Here
Apply Online – Officer Post Click Here
Official Notification PDF – Clerk Download PDF
Official Notification PDF – Officer Download PDF
Official Website Visit Website

MP Apex Bank Recruitment 2026 – FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. MP Apex Bank Recruitment 2026 के अंतर्गत कुल कितने पद हैं?

उत्तर: MP Apex Bank भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 2076 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी, जिनमें क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसायटी मैनेजर एवं विभिन्न ऑफिसर ग्रेड के पद शामिल हैं।


Q2. MP Apex Bank भर्ती 2026 के लिए आवेदन मोड क्या है?

उत्तर: इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन (Online Mode) रखी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


Q3. MP Apex Bank Recruitment 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर: MP Apex Bank भर्ती 2026 की आधिकारिक वेबसाइट है: 👉 https://www.apexbankmp.bank.in


Q4. MP Apex Bank भर्ती 2026 में आवेदन शुरू होने की तिथि क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 06 जनवरी 2026 से हो चुकी है।


Q5. MP Apex Bank Recruitment 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 (विस्तारित) निर्धारित की गई है।


Q6. MP Apex Bank भर्ती 2026 में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर: अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर ज्ञान एवं हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक है।