Rajasthan Patwari Bharti 2025 - राजस्थान सरकार में पटवारी बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB / RSSB) ने पटवारी भर्ती 2025 के लिए फॉर्म री-ओपन नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत 3705 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं – जैसे पदों का विवरण, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन लिंक आदि।
Rajasthan Patwari Bharti 2025 भर्ती का विवरण
विभाग का नाम : Rajasthan Staff Selection Board (RSSB / RSMSSB)
पद का नाम : Patwari
पदों की कुल संख्या: 3705
आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट: https://rssb.rajasthan.gov.in/
Rajasthan Patwari Bharti 2025 आवेदन शुल्क
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य, EWS, OBC (क्रीमी लेयर) | ₹600/- |
EWS, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) | ₹400/- |
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PH) | ₹400/- |
सुधार शुल्क (Correction Charge) | ₹300/- |
शुल्क भुगतान का माध्यम: उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI एवं अन्य ऑनलाइन भुगतान माध्यमों के जरिए ही जमा करना होगा।
Rajasthan Patwari Bharti 2025 शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (Bachelor's Degree) होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित में से कोई एक कंप्यूटर योग्यता अनिवार्य है:
NIELIT ‘O’ Level परीक्षा उत्तीर्ण, या COPA कोर्स, या कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री या डिप्लोमा, या RS-CIT प्रमाण पत्र, या इंजीनियरिंग में किसी भी शाखा में डिग्री, या इसके समकक्ष कोई अन्य मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता।
Rajasthan Patwari Bharti 2025 आयु सीमा:
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष
Rajasthan Patwari Bharti 2025 महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रांरभिक तिथि: 23-06-2025
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 29 -06-2025
Rajasthan Patwari Bharti 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
- sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- SSO ID से लॉगिन करें या नई SSO ID बनाएं।
- "Recruitment Portal" में जाएं और "Patwari Bharti 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें – फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाणपत्र आदि।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें – Debit/Credit Card, Net Banking, UPI।
- फॉर्म सबमिट करें और उसकी एक प्रति प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रखें।
आवेदन से पहले सभी दस्तावेज़ तैयार रखें और ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important links)
ऑनलाइन आवेदन लिंक: Click Here
अधिसूचना लिंक : Click Here
आधिकारिक वेबसाइट : Click Here